जयपुर : जिला प्रशासन ने कसा ई मित्रों पर शिकंजा, अधिक शुल्क वसूलने पर लगाया 5 हजार जुर्माना

By: Ankur Sat, 31 July 2021 11:58:48

जयपुर : जिला प्रशासन ने कसा ई मित्रों पर शिकंजा, अधिक शुल्क वसूलने पर लगाया 5 हजार जुर्माना

प्रदेश में कई काम ई मित्र की मदद से किए जाते हैं और इसके लिए राजधानी में करीब 3000 ई मित्र सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन कई बार शिकायत देखने को मिलती हैं कि ई मित्र अपनी मनमर्जी से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। इस पर कारवाई करते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन ने 24 ई मित्रों पर 5000-5000 रुपए जुर्माना लगाया और 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया। प्रशासन एक साल में अब तक 165 ई मित्रों पर कार्रवाई कर चुका है। इस बारे में उपनिदेशक डीओआईटी रितेश कुमार शर्मा का कहना है कि ज़िला प्रशासन व विभाग काे शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की गई। अगर आपका कोई काम निलंबित ई मित्र में अटका हुआ है तो आप उससे संबंधित टोकन के आधार पर किसी भी ई मित्र पर उस काम को करा सकते हैं। ई मित्र पर दी जाने वाली सेवाएं ऑनलाइन हैं।

ई-मित्र जनआधार, नामांकन, मूल निवासी, ईडब्लूएस के आवेदनों सहित अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए ओवर चार्जिंग करते हुए पाए गए। 17 ई-मित्र केंद्रों पर कार्याें की रेट लिस्ट चस्पा नहीं किए गए थे। इस पर 1000 रुपये प्रति कियोस्क जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार सरकारी निर्देशों की पालना नहीं करते पाए जाने पर 7 ई मित्र केंद्रों पर प्रति कियोस्क 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। सभी ई-मित्र केंद्रों को नियमानुसार व निर्धारित दरों पर सेवाएं प्रदान करने की चेतावनी दी गई। निर्धारित से अधिक शुल्क वसूलने वाले 35 ई-मित्र संचालक ऐसे भी हैं जिन पर साल में दाे बार कार्रवाई की गई है। इस बाद उन्हें चेतावनी दी गई है कि तीसरी बार शिकायतें मिलने पर जांच में गलत पाए जाते हैं ताे उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े :

# झारखण्ड: रामगढ़ में भारी बारिश के कारण खोले गए पतरातू डैम के दो फाटक, दो और खोलने की तैयारी

# सीकर : कपड़े उतारकर 8 साल की बच्ची को गंदे इशारे करता था अधेड़, परिजनों ने बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

# उदयपुर : पुष्कर आनंद महाराज पर लगे दवाई लेने आई युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप, मां को बहाने से भेजा बाहर

# West Bengal News: अपनी ही पार्टी के MLA को TMC विधायक ने खुले मंच से दी धमकी, कहा- हड्डियां तोड़ दूंगा

# झुंझुनूं : RAS का प्री एग्जाम क्लियर कर चुकी बहु का मेंस नहीं हो पाया पास, मारपीट कर निकला घर से बाहर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com